Samsung Galaxy S25 Ultra: क्या यह iPhone 16 Pro को देगा टक्कर? जानें डिटेल्स

सैमसंग ने अपने Galaxy S के Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन नए Snapdragon 8 Elite चिपसेट और दमदार 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। इसके साथ ही, डिवाइस में कई उन्नत फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे बाजार में सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बनाते हैं। क्या यह iPhone 16 Pro को टक्कर दे पायेगा।आइए, इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Samsung Galaxy S25 Ultra: डिजाइन और डिस्प्ले

Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह स्क्रीन WQHD+ रेजोल्यूशन (1,400 x 3,120 पिक्सल) और 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे धूप में भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

  • स्क्रीन प्रोटेक्शन: Corning Gorilla Armor 2
  • डिजाइन: हल्के गोल किनारे, प्रीमियम मेटल और ग्लास बिल्ड।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

अगर बात करे प्रोसेसर और परफॉर्मेंस को तो फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो गैलेक्सी के लिए कस्टमाइज़ किया गया है।

  • रैम: 12GB
  • स्टोरेज: 256GB, 512GB और 1TB तक का विकल्प।
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित One UI 7

यह प्रोसेसर मल्टी-टास्किंग और गेमिंग के लिए बेहद प्रभावशाली है।


कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy S25 Ultra में मुख्य आकर्षण इसका दमदार कैमरा सेटअप है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

  • प्राइमरी कैमरा: 200 मेगापिक्सल, OIS, f/1.7 अपर्चर।
  • अल्ट्रा वाइड कैमरा: 50 मेगापिक्सल, 120-डिग्री व्यू, f/1.9 अपर्चर।
  • टेलीफोटो कैमरा 1: 50 मेगापिक्सल, 5x ऑप्टिकल जूम, OIS।
  • टेलीफोटो कैमरा 2: 10 मेगापिक्सल, 3x ऑप्टिकल जूम, OIS।
  • फ्रंट कैमरा: 12 मेगापिक्सल, f/2.2 अपर्चर।

यह कैमरा सिस्टम 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।


बैटरी और चार्जिंग

Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

  • वायर्ड चार्जिंग: 45W फास्ट चार्जिंग
  • वायरलेस चार्जिंग: 15W फास्ट चार्जिंग
  • रिवर्स वायरलेस चार्जिंग: Wireless PowerShare

कनेक्टिविटी फीचर्स

यह स्मार्टफोन नवीनतम कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है।

  • 5G और 4G LTE
  • Wi-Fi 7
  • Bluetooth 5.4
  • NFC और UWB
  • USB Type-C पोर्ट

साथ ही, यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखता है।


S Pen सपोर्ट

यह डिवाइस S Pen स्टायलस को सपोर्ट करता है, जिससे इसे नोट्स बनाने, ड्रॉइंग और अन्य क्रिएटिव कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।


कीमत और उपलब्धता

Galaxy S25 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,29,999 है। अलग-अलग वेरिएंट की कीमतें नीचे दी गई हैं:

वेरिएंटकीमत (₹)
12GB + 256GB₹1,29,999
12GB + 512GB₹1,41,999
12GB + 1TB₹1,65,999
image credit: samsung

फोन के लिए कई कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जैसे:

  • Titanium Black, Titanium Gray, Titanium Silverblue
  • सैमसंग की वेबसाइट पर Titanium Jadegreen और Titanium Pinkgold जैसे एक्सक्लूसिव कलर उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra बनाम अन्य स्मार्टफोन

Galaxy S25 Ultra के फीचर्स इसे अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन्स जैसे iPhone 15 Pro और Google Pixel 8 Pro से आगे रखते हैं।

  • कैमरा: 200MP बनाम iPhone 15 Pro का 48MP।
  • बैटरी: 5,000mAh बनाम iPhone 15 Pro की 4,400mAh।
  • डिस्प्ले: 6.9-इंच AMOLED बनाम Pixel 8 Pro का 6.7-इंच।

Samsung Galaxy S25 Ultra एक प्रीमियम स्मार्टफोन है जो तकनीकी और डिजाइन दोनों में उत्कृष्ट है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए एक परफेक्ट विकल्प है जो कैमरा क्वालिटी, पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स की तलाश में हैं।

अगर आप इस डिवाइस को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टोर्स से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

YoonisTech.com एक समर्पित प्लेटफ़ॉर्म है जो आपको मोबाइल रिव्यू, ऑटोमोबाइल्स, और नवीनतम तकनीकी जानकारी से अवगत कराता है। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य आपको सबसे सटीक, भरोसेमंद, और उपयोगी जानकारी प्रदान करें ताकि आप सही निर्णय ले सकें।

Sharing Is Caring:
Exit mobile version